फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कड़ाके की ठंड से बच्चों की सेहत पर असर

विज्ञापन
पीआईसीयू में भर्ती बाल रोगी।
विज्ञापन
बहराइच। तराई क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब बच्चों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही सर्दी से जुड़ी बीमारियों ने बच्चों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर मेडिकल कॉलेज में देखने को मिल रहा है, जहां बाल रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 180 बच्चे इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित बच्चों की है। मंगलवार को जनरल वार्ड में 10 बच्चे भर्ती रहे, जबकि पीआईसीयू में कुल 25 बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बच्चों को हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि एक गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस कुरील ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को ठंड से बचाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को मां का दूध जरूर पिलाएं और उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं। यदि बच्चे की तबीयत खराब हो तो बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न दें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें