फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल तो खुला लेकिन 12:30 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर

Mon, 23 Dec 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगोड़वा में खाली डॉक्टर की कुर्सी।
विज्ञापन
नवाबगंज/रिसिया/रूपईडीहा/रामगांव (बहराइच)। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मात्र औपचारिकताओं में सिमट कर रह गया है। कहीं अस्पताल नहीं खुलते हैं, तो कहीं डॉक्टर ही नहीं पहुंचते हैं। यही नहीं लैब टेक्नीशियन के न होने से मरीज बिना जांच कराए दवा लेकर लौट जाते हैं। रविवार को जब मेले की पड़ताल की गई तो हकीकत पता चली।
विज्ञापन


नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगोड़वा सुबह खुला मिला। लेकिन 12:30 बजे से तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। दो डॉक्टरों की कुर्सी खाली मिली। इसके चलते केंद्र पर मरीज भी नहीं मिले। यहां मौजूद कुछ स्टाफ आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिए। पूछने पर स्टाफ ने बताया कि साढ़े 12 बजे से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगेगा।
वहीं, पीएचसी रूपईडीहा परिसर में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक व राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल बंद मिला। पीएचसी में डॉ. रजनी गुप्ता मरीजों की जांच करतीं मिलीं। मरीज गोपाल, नूरजहां, सिमरन, आयुष, हमीद, रोहित ने बताया कि उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार है। डॉक्टर ने दवा दे दी है। डॉक्टर ने बताया यहां 54 मरीज आए, जिनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्षमनपुर शंकरपुर में डॉ. शालिम मसूद ने 21 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा में डॉ. धर्मेंद्र गौतम ने 27 मरीजों की जांचकर दवाएं दीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीरवा बाजार रायपुर सुबह 10 बजे खोला गया। यहां मौजूद डॉ. सुहेल अहमद से मंजू, चंद्र देवी, राम बिहारी ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सर्दी-जुकाम, बुखार व खांसी है। दवा खाई थी, लेकिन आराम नहीं मिला। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के न होने से उनकी जांच नहीं हो सकी। डॉ. सुहेल ने बताया कि लैब टेक्नीशियन की तैनाती होने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें