फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दूल्हे के भाई व बहनोई की सड़क हादसे में मौत

Sat, 09 May 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत के बाद बिलखते परिजन।     -संवाद
विज्ञापन
फखरपुर। वजीरगंज-कुंडासर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे हुए हादसे में दूल्हे के भाई और बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शादी में शामिल होने के लिए हुजूरपुर के गुलरिहा गाजीपुर गांव जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची बरात में मातम पसर गया, बिना फेरे के ही बरात लौट गई।
विज्ञापन



फखरपुर के ग्राम समदा बाजार निवासी अमन की शादी हुजूरपुर के गुलरिहा गाजीपुर गांव निवासी रामतेज की बेटी से तय थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार शाम बरात रवाना हुई। रात करीब नौ बजे बरात गुलरिहा गाजीपुर पहुंच गई थी। बरातियों के जलपान की व्यवस्था की जा रही थी। जनवासे में मौजूद लोग दूल्हे के छोटे भाई दीपक (24) और ग्राम बेहटा निवासी बहनोई राकेश (25) के आने का इंतजार कर रहे थे।


उसी दौरान सड़क हादसे की सूचना जनवासे पहुंची। आनन-फानन बराती घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। अखनापुर गांव के पास दीपक व राकेश के शव सड़क किनारे पड़े मिले। घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बरातियों की सूचना पर थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव चौहान मौके पर पहुंचे और दोनों शव रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


-
परिजन फोन करते रहे, लेकिन नहीं पहुंची एंबुलेंस
दुल्हन के पिता रामतेज का कहना है कि हादसे की सूचना पाकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस को कॉल करते रहे, लेकिन डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि अगर एंबुलेंस पहुंच जाती तो संभव है कि समय से इलाज मिलने से किसी न किसी की जान जरूर बच जाती।


-

दोनों ने नहीं लगाया था हेलमेट
थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, लेकिन हेलमेट नहीं लगाए थे। इस कारण दोनों के सिर में चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें