फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाना को खाना देने जा रही नातिन नदी में डूबी

Thu, 12 Jun 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हरदी के पचदेवरी में नदी में डूबकर किशोरी की मौत के बाद जमा भीड़। 
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। ग्राम पंचायत पचदेवरी में नाना के घर आई रोली (12) बुधवार की शाम नदी में डूब गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसका शव नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सौरभ सिंह व थाना प्रभारी संजय सिंह ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

हाथीचक गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनकी बेटी रोली बीते दिनों पचदेवरी निवासी नाना केदारी के घर गई थी। बुधवार को उसके नाना नदी के दूसरे किनारे पर स्थित खेत में काम कर रहे थे। रोली शाम के समय उन्हें खाना देने के लिए खेत जा रही थी। इस दौरान सरयू नदी पार करने के लिए वह नाव पर चढ़ते समय अनियंत्रित हो गई और गहरे पानी में गिर गई। स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल उसकी खोजबीन शुरू की। घंटो की मशक्कत के बाद गोताखाेरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी के डूबने की सूचना पर नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल कदीर खान, महसी चौकी प्रभारी अशोक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नायब तहसीलदार सौरभ सिंह ने बताया कि नियमानुसार पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें