बहराइच के केडीसी में परीक्षा देतीं छात्राएं।
बहराइच। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित बीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को किसान पीजी कॉलेज में हुई। गृह विज्ञान विषय की इस परीक्षा के लिए 168 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें एक छात्रा अनुपस्थित रही। शेष 167 छात्राओं ने परीक्षा दी। यह परीक्षा कॉलेज के तीन कमरों में कराई गई।
परीक्षा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित बीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान बुधवार को गृह विज्ञान की परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा के लिए 168 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रही। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी लेफ्टिनेंट एसबी रावत के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल का गठन किया गया। इसमें सदस्य के रूप में अंग्रेजी विभाग के प्रभारी डाॅ. एसके मिश्र, शिक्षा शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. अर्चना निगम व समाजशास्त्र विभाग के ए कुमार तथा विनीता सिंह शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का कार्य भूगोल विभाग के असिसटेंट प्रोफेसर डाॅ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, अन्य कार्य डाॅ. अजय प्रताप सिंह ने किया।