फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवती ने नहर में लगाई छलांग, नहीं मिला शव

Thu, 17 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पयागपुर में नहर में युवती द्वारा छलांग लगाने के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत मलावा निवासी नीलू (20) ने मंगलवार की देर शाम गांव के पास से गुजरी सरयू नहर में छलांग लगा दी। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में नीलू के शव की तलाश की, लेकिन शव नहीं मिला। बुधवार को दिन में भी पुलिस की तलाश अधूरी रही और शव नहीं मिला।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक नीलू घर से नित्यक्रिया के लिए जाने की बात कहकर निकली थी। उसने अचानक घर के पास से गुजरी नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि नहर में बहाव तेज होने के चलते कुछ ही देर में नीलू पानी में गायब हो गई। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही रात में टीम के साथ पहुंचकर शव की तलाश की गई थी, लेकिन रात होने के चलते शव नहीं मिला। बुधवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम के साथ युवती के शव को तलाशा गया, लेकिन बुधवार को भी सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को फिर से तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें