फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एटीएम में पटरी लगाकर धोखाधड़ी करने वाले को दबोचा

Sun, 12 Jan 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश बॉक्स पर पटरी लगाकर ग्राहकों के रुपये उड़ाने वाले युवक को दबोच लिया है। कोतवाल हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि कस्बा स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से पैसा निकालने वाले ग्राहकों का पैसा तो कट जाता था, लेकिन मशीन से कैश नहीं निकलता था। कई ग्राहकों ने इसकी शिकायत प्रबंधक से की। इसके बाद जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान गजराजपुरवा निवासी अखंड प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में उसने कैश बॉक्स पर पटरी लगाकर कैश रोकने और बाद में निकालने की बात स्वीकार की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से दो प्लास्टिक की पटरी, 3410 रुपये, दो एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें