फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग लगते ही चालू हो जाएगा फौव्वारा

Mon, 30 Dec 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा में लग रहा फायर सेफ्टी सिस्टम।
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा में अभी तक आग से बचाव के लिए महज फायर सिलिंडर ही उपलब्ध हैं। यदि आग लग जाए, तो उसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। लेकिन बहुत जल्द यह समस्या दूर होने वाली है। शासन की ओर से सीएचसी चित्तौरा में 24 लाख की लागत से फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने की अनुमति दे दी गई है। साथ ही तीन लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। सीएचसी में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

चित्तौरा ब्लॉक क्षेत्र में 90 ग्राम पंचायत हैं। इन गांवों में लगभग तीन लाख की आबादी निवास करती है। इतनी आबादी में कुल मिलाकर 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों के साथ एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा है। स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की कमी के कारण ज्यादातर मरीज सीएचसी में ही इलाज कराने पहुंचते हैं। प्रतिदिन लगभग 200 मरीजों की ओपीडी होती है। तमाम मरीज भर्ती भी किए जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर आग से बचाव के लिए कोई खास इंतजाम नहीं हैं। यदि आग लगने की घटना हो जाए, तो एबीसी व सीओटू सिलिंडर से उसे बुझाना काफी मुश्किल होगा।

70 डिग्री से ऊपर तापमान होने पर स्प्रिंकलर में होगा विस्फोट
बीते दिनों अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की थी, तो सीएचसी में लगे सिलिंडर निष्क्रिय पाए गए थे। इसकी खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर छपने के बाद फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने के लिए पत्राचार किया गया। इसपर शासन ने सीएचसी में 24 लाख रुपये की लागत से फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से यूपीसीएलडीएफ संस्था को नामित करते हुए तीन लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसपर संस्था ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसमें स्मोक अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर, अलर्ट माइक, सेंसर आदि लगाया जाएगा। जिससे अस्पताल में यदि आग लगती है, तो फौरन उसे बुझाई जा सकेगी। वहीं, 70 डिग्री से ऊपर तापमान होने पर स्प्रिंकलर में विस्फोट होगा और पानी का फौव्वारा गिरना प्रारंभ हो जाएगा।

ऐसे काम करेगा सिस्टम
अस्पताल में यदि आग लगती है या धुआं निकलता है, तो अलार्म सिस्टम से अलर्ट सायरन बजेगा। आग लगने वाले स्थान पर ही लगे फायर सिस्टम को चालू करके आग बुझाई जा सकेगी। ऐसे में समय की बचत होने के साथ ही आग लगने से होने वाला नुकसान भी कम से कम हो सकेगा।
विज्ञापन


तेजी से चल रहा कार्य
सीएचसी चित्तौरा में 24 लाख रुपये की लागत से फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है। कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें