फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जनगणना का पहला पड़ाव समय से पहले पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनगणना में बहराइच ने पहला पड़ाव समय से पहले पार कर लिया है। जिले में मकानों की गणना का कार्य निर्धारित अंतिम तिथि 20 जून से पहले ही शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। प्रशासन इसे जनगणना-2027 की दिशा में पहली बड़ी सफलता मान रहा है। खास बात यह है कि छह तहसीलों में 10 लाख 44 हजार 797 मकानों का ऑनलाइन डाटा रिकॉर्ड समय में तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन


जनगणना कार्य के लिए जिले में 7,856 कर्मचारियों को लगाया गया था। पूरे जनपद को 6,234 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में बांटा गया था, जहां प्रत्येक ब्लॉक में औसतन 200 मकानों की गणना की गई। कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर मकानों से जुड़ी 34 प्रकार की जानकारियां जुटाईं, जिनमें भवन की स्थिति, उपयोग, उपलब्ध सुविधाएं और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। सभी सूचनाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
जनगणना में जुटाया गया यह डाटा भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और जनगणना के अगले चरण के लिए मजबूत आधार बनेगा। अब जिला प्रशासन जनसंख्या गणना के दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए कर्मचारियों को दोबारा प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि जनसंख्या संबंधी आंकड़ों का संग्रहण पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जा सके।
विज्ञापन


एडीएम अमित कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की मेहनत और प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण हाउस लिस्टिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो सका है। उन्होंने कहा कि 10.44 लाख से अधिक मकानों का डाटा सफलतापूर्वक संकलित कर ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण की जनगणना
कुल मकान सूचीबद्ध : 10,44,797
तैनात कर्मचारी : 7,856
हाउस लिस्टिंग ब्लॉक : 6,234
अंतिम तिथि : 20 जून
उपलब्धि : समय से पहले 100 प्रतिशत कार्य पूरा
अगला चरण : जनसंख्या गणना की तैयारी शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें