फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान को निवाला बनाने वाला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद

Mon, 30 Sep 2024 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
- कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के धरमपुर में किसान को बनाया था शिकार
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने मांग पर वन विभाग में गांव से सटे खेत में लगाया था पिंजरा

फोटो- 16, 17, 18
संवाद न्यूज एजेंसी

मिहींपुरवा(बहराइच)। कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के धरमपुर गांव में रविवार को कंधईलाल को निवाला बनाने वाला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए को को रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम पंचायत धरमपुर कंधईलाल(35) रविवार की सुबह मवेशियों का चारा दे रहे थे। इस दौरान उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया था और जंगल में ले जाकर उन्हें निवाला बनाया था। कंधईलाल को बचाते समय उनके पिता जगजीवन भी घायल हो गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था और ग्रामीण डीएफओ को मौके पर बुलाने को लेकर अड़े थे। साथ ही ग्रामीणों ने गांव में पांच पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आक्रोश पर वन विभाग की ओर से गांव के बाहर एक पिंजरा लगाया गया था। जहां देर रात बकरी को खाने के लिए पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के कैद होने की सूचना पर पहुंचे वन कर्मी तेंदुए के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उसे लेकर रेंज कार्यालय चले गए। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि अभी भी कई तेंदुए मौजूद हैं और गांव के आसपास घूम रहे हैं।

इनसेट-
पूरी तरह स्वस्थ है 50 किलो का नर तेंदुआ
डीएफओ कतर्नियाघाट बी. शिवशंकर ने बताया कि पिंजरे में कैद तेंदुआ नर है। तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है और उसका वजन लगभग 50 किलोग्राम है। तेंदुए की उम्र लगभग आठ वर्ष है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट-
एक और तेंदुए के होने की मिली जानकारी
डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में एक और तेंदुआ के मौजूद होने की सूचना मिली है। इसके बाद क्षेत्र में वन विभाग के टीमों की गश्त बढ़ा दी गई है। डीएफओ ने बताया कि जंगल में बारिश का पानी भरा होने के कारण तेंदुए जंगल से बाहर निकल रहे हैं। ग्रामीणों से जंगल जाने से बचने व रात के अंधेरे में अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

इनसेट-
21 हमलों में पांच की मौत 19 हुए घायल

मौेतें-
- 19 जनवरी को सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा में आयशा 11 वर्ष की मौत
-1 मई को धर्मापुर रेंज के जलिहा में निवासी शमा उम्र 8 वर्ष की मौत
- 13 जून को धर्मापुर रेंज के धर्मापुर निवासी शाहिद उम्र 6 वर्ष की मौत
- 12 जुलाई को मोतीपुर रेंज के मनोहरपुरवा निवासी अरविंद कुमार 13 की मौत
- 29 सितंबर ककरहा रेंज के धरमपुर निवासी कंधई लाल 35 की मौत

घायल-
- 6 फरवरी को मुर्तिहा रेंज के गिरधरपुरवा निवासी सगे भाई बहन अंजलि(08) व अर्जुन(07)
- 14 फरवरी को सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा निवासी अयान(04)
-15 फरवरी धर्मापुर रेंज के जलिहा में सलमान(03)
-6 मार्च को सुजौली रेंज के वनकटी निवासी रंजना(10)
- 7 मार्च को कतर्नियाघाट रेंज के सिरसियनपुरवा निवासी संकटा(55)
-2 मई को कतर्नियाघाट रेंज के घोसियाना निवासी किसान अजीज व वारिस
- 3 मई को मुर्तिहा रेंज के सेमरी घटही निवासी दयाशंकर(38)
-12 मई को धर्मापुर रेंज के जलिहा में दो सगी बहनों सना (03) व समा(05)
-9 जून को कतर्नियाघाट रेंज के सिरसियनपुरवा निवासी माधुरी(30)
-11 जून को निशानगाड़ा रेंज के हजारीपुरवा निवासी मिश्रीलाल(54)
-15 जून को निशानगाडा रेंज के रमपुरवा कुटिया निवासी सुखराज(11)
-16 जून को निशानगाड़ा रेंज आजमगढपुरवा निवासी बेंचू (52)
-2 जुलाई को मोतीपुर रेंज के चंदनपुर निवासी घूरे(54)
-3 जुलाई को सुजौली रेंज के रमपुरवा वनकटी निवासी जस करण सिंह(05)
-25 सितंबर को धर्मापुर रेंज के हरखापुर में मधसूदन
- 25 सितंबर को सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा में सायबा(11)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें