मिहींपुरवा के चहलवा मौरहवा में वन विभाग द्वारा पकड़ कर पिंजड़े में बंद किया गया अजगर।
- फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। मौरहवा गांव में शनिवार देर शाम अजगर ने एक बकरी को निवाला बना लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अजगर को रस्सी से बांधकर पकड़ लिया। इसके बाद वन चौकी में रखे पिंजड़े में ले जाकर उसे रस्से से बांध दिया गया।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आबादी वाले इलाकों में हिंसक जीवों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा ग्राम पंचायत के मजरा मौरहवा में रिंकी देवी की बकरी घास चर रही थी। तभी एक अजगर ने उसे निवाला बना लिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसे वन चौकी ले गए। यहां उसे पिंजड़े में बंद कर दिया गया। वनकर्मियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।