फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डॉक्टर की मेज के नीचे बैठा रहा कुत्ता, करते रहे मरीजों का इलाज

विज्ञापन
ओपीडी के दौरान चिकित्सक की कुर्सी के नीचे बैठा कुत्ता।
विज्ञापन
पुरैना। विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ओपीडी में तैनात डॉ. परिवेश कुमार पांडेय शुक्रवार को मरीजों को देख रहे थे, तभी उनके काउंटर के ठीक नीचे एक कुत्ता आराम से बैठा हुआ मिला। सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि अस्पताल परिसर में अवारा पशुओं की आवाजाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए, लेकिन यहां स्थिति बिल्कुल उलट दिखी।
विज्ञापन

अस्पताल की इस अव्यवस्था से नाराज स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कहा कि यदि जिम्मेदार कर्मचारी ध्यान नहीं देंगे तो किसी दिन बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हालात दोबारा न बनें। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय शर्मा का कहना है कि पूरे मामले की जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें