फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 6 सुपर जोन, 44 जोन व 114 सेक्टर में बांटा गया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कजरीतीज, गणेश चतुर्दशी, मूर्ति विसर्जन व बारावफात के मद्दनेजर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में डीएम व एसपी ने रविवार को संयुक्त गोष्ठी की। गोष्ठी में बताया गया कि जिले को 6 सुपरजोन, 44 जोन व 114 सेक्टरों में बांटा गया है। इस दौरान पर्वों को शांति पूर्वक मनाने के उपायों पर चर्चा की गई। गोष्ठी में सभी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और साफ-सफाई व जुलूस मार्गों का भ्रमण करने, प्रकाश व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि स्तर व समय सीमा का पालन करने तथा भड़काऊ गीत बजाने से रोकने की हिदायत दी गई। गणेश पंडालों को रोड से दूर लगाने, एचटी लाइन का ध्यान रखने,भीड प्रबंधन, अग्निशमन की व्यवस्था करने तथा सभी आयोजकों से वार्ता करने आदि के निर्देश दिए गए ।

गोष्ठी के दौरान एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीआरओ देवेंद्र प्रताप, सभी एसडीएम, सभी जोनल मजिस्ट्रेट,जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें