फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोरी की मौत, सफाई कर्मी झुलसा

Tue, 02 May 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
बिजली गिरने से लड़की की माौत के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के महाराजसिंह नगर में आंगन में सो रहे परिवारीजनों पर सोमवार को सुबह अचानक बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर एक किशोरी की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि  सफाई कर्मी उसका ममेेरा भाई झुलस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिजली गिरने से दम तोड़ने वाली किशोरी रिश्तेदारी में नाना के घर आई हुई थी। घटना के बाद से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


तराई का मौसम प्रतिदिन बदल रहा है। सोमवार की भोर जिले का मौसम फिर बदल गया। तेज हवाओं के साथ बादल गरजे। इस दौरान कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के महाराजसिंह नगर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ रामनरायन के घर में बिजली गिर गई। यहां आंगन में रामनरायन का बेटा तीरथ (22) व परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।

पास में ही चारपाई पर तीरथ की ममेरी बहन पूजा (17) भी लेटी हुई थी। बिजली की चपेट में आकर पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीरथ भी झुलस गया। परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। तीरथ सफाई कर्मी है। पूजा ननिहाल में नाना के घर घूमने आई थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर मुआयना किया। कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, मौत की खबर जब पूजा के घर गोलहना बोझिया गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजन रोते बिलखते गांव पहुंचे। एसडीएम वीरेंद्र कुंवर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें