फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बच्चों को बेहाल कर रही ठंड, मेडिकल कॉलेज के पीकू वार्ड में एक बेड पर मिले दो बच्चे कम पड़े बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कड़ाके की ठंड का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। यहां प्रतिदिन दो सौ से अधिक बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीआईसीयू में भर्ती कराना पड़ रहा है, जहां भीड़ के चलते एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। इसके बाद भी गंभीर रूप से बीमार बच्चे इस यूनिट में भर्ती होने का इंतजार करते रहते हैं। बृहस्पतिवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के की दस बेड वाली पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में बृहस्पतिवार को 22 बच्चे भर्ती मिले। सभी बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। इसमें से आठ बच्चे तो बृहस्पतिवार को ही भर्ती किए गए हैं। मौके पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि प्रतिदिन बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है।

जनरल वार्ड में एक थैलेसीमिया व दो निमोनिया के मरीज भर्ती
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बृहस्पतिवार को भर्ती हुए छह नए मरीजों में एक थैलेसीमिया व दो निमोनिया से पीड़ित बच्चे हैं। यहां कुल मरीजों की संख्या 15 हो गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि मौसम सर्द होने के कारण कोल्ड डायरिया, निमोनिया, जकड़न की समस्या वाले अधिक बच्चे आ रहे हैं। बच्चों का इलाज करने के साथ ही अभिभावकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


रेफर केस ज्यादा आ रहे

मौसम में बदलाव के चलते रेफर मरीज अधिक आ रहे हैं। इसलिए एक बेड पर दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। 15 जनवरी तक 42 बेड का नयाा वार्ड शुरू किया जाएगा। -डॉ. संजय खत्री, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें