फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर क्षेत्र में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

Fri, 05 Aug 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बहराइच सदर क्षेत्र के ग्राम चफरिया में केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए भूमि का आवंटन भी कर दिया गया है। शासन को भेजने के बाद बजट का इंतजार है। बजट मिलते ही विद्यालय निर्माण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


डीएम अभय कुमार के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2016-17 के दौरान सिविल सेक्टर में नया केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिए शासन ने आदेश दिया था। शासन के निर्देश पर तहसील बहराइच सदर क्षेत्र के ग्राम चफरिया में विद्यालय के लिए भूमि को चिन्हित कर उसका आवंटन किया गया है।

विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि की खसरा खतौनी और रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन अलीगंज लखनऊ को भेज दिया गया है। गौरतलब हो कि विद्यालय स्थापना के लिए प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार यासर शाह ने प्रयास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें