जरवलरोड के धनवरिया गांव में बारहसिंघा का शव।
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धंवरिया स्थित बाग में बुधवार की सुबह एक बारहसिंघा का शव पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर आई वन टीम जांच में जुटी है।
धंवरिया गांव निवासी राजेश श्रीवास्तव के बाग से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे तो उन्होंने बाग में एक बारहसिंघा का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने बारहसिंघा की हत्या की आशंका जाताते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना वन दरोगा शीतला प्रसाद यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय ले गए। वन दरोगा ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुत्तों के हमले में बारहसिंघा की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम में मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।