फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दबंगों ने फूंक दी गन्ने की फसल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Tue, 17 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विशेश्वरगंज के समरौना में लगी आग से जली फसल।
विज्ञापन
पुरैना (बहराइच)। ग्राम समरौना निवासी किसान कृष्ण चंद्र तिवारी ने गांव निवासी कुछ दबंगों पर उनकी गन्ने की फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है। साथ ही विशेश्वरगंज पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज क्षेत्र के सेमरौना निवासी कृष्णचंद्र तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि 10 जून की शाम गांव निवासी दबंग ने उनके डेढ़ बीघा गन्ने की फसल में आग लगा दी। जब वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी फसल में आग लगाने का प्रयास किया था। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने रहे। इससे दबंग का हौसला बढ़ गया और उसने फसल को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मुख्यमंत्री, एसपी समेत आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें