ठेकेदार पुरवा गांव में मृतक श्रीचंद्र के बिलखते परिजन व जमा भीड़।
- फोटो : ठेकेदार पुरवा गांव में मृतक श्रीचंद्र के बिलखते परिजन व जमा भीड़।
बौंडी। जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में मृत युवक का शव मंगलवार को सुबह ग्राम पंचायत गदामार खुर्द के ठेकेदार पुरवा गांव पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। जवान बेटे का शव देखकर वृद्ध मां बेसुध होकर गिर पड़ी, वहीं घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल भी गमगीन हो गया।
परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभाने के लिए गांव निवासी श्रीचंद साहू (29) जम्मू-कश्मीर में रहकर काम करते थे। उनके चचेरे भाई अनिल कुमार साहू ने बताया कि दो फरवरी की शाम बाइक से जाते समय ऑटो रिक्शा की टक्कर लगने से श्रीचंद घायल हो गए थे। उन्हें लुधियाना में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। श्रीचंद अपने पीछे पत्नी रीता और तीन बेटियां छोड़ गए हैं।