फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आटा मिल के पीछे मिला सीतापुर के युवक का शव

Sat, 19 Apr 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
दरगाह थानाक्षेत्र में ​स्थित एक मिल में श्रमिक की मौत के बाद जांच करती पुलिस।  -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/चित्तौरा। आटा मिल में तैनात सीतापुर निवासी युवक का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में मिल के पीछे पड़ा मिला। जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगाया। फोरेंसिक टीम व पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के रामपुरमथुरा थाना क्षेत्र के चिल्लाई गोहडीह निवासी कन्हैया मिश्रा (27) बहराइच-भिनगा मार्ग स्थित ललित ओम आटा मिल में काम करते थे। शुक्रवार सुबह उनका शव मिल के पीछे संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला।

खेत की तरफ निकले किसानों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की पहचान करवाकर उनके परिजनों को सूचित किया। कन्हैया की मौत की सूचना से परिजनोंं में मातम पसर गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




मां को फोन पर दी थी विवाद की सूचना
मां विनोदी देवी ने बिलखते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की शाम कन्हैया का फोन आया था। उसने मजदूरी के पैसों को लेकर मिल मालिक समेत तीन लोगों से विवाद होने की बात कही थी। साथ ही मारने के धमकी का भी जिक्र किया था। कन्हैया की मां ने कहा कि वह पूजा करने जा रही थीं, इसलिए बेटे को शांत रहने और अगले दिन घर आने के लिए कहा था लेकिन रात में ही बेटे की हत्या कर शव फेंक दिया गया।



मिल प्रबंधन और पीड़ित पक्ष के अलग-अलग तर्क
मिल प्रबंधन की ओर से छत से कन्हैया के गिरने की बात कही जा रही है। मिल प्रबंधन की इस बात पर स्थानीय ग्रामीण समेत परिजन सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि कन्हैया के सिर्फ नाक से खून निकल रहा था। अगर कोई तीसरी मंजिल से गिरेगा तो उसके सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोट आएगी।
विज्ञापन




पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-राजनाथ सिंह, थाना प्रभारी, दरगाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें