फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: थानावार अंकित कराए जा रहे ई रिक्शा व टेंपो के नंबर

Sat, 19 Apr 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा (बहराइच)। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शुक्रवार से ई रिक्शा व टेंपो संचालकों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र में संचालित ई रिक्शा व टेंपो पर थानावार क्षेत्र की पहचान के लिए नंबर अंकित कराया गया।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध तरीके से संचालित ई रिक्शा व टेंपो के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। एसपी ने जिले के सभी थानों के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चलने वाले ई रिक्शा व टेंपो के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शुक्रवार से अभियान का आरंभ कर दिया। पुलिस टीम ने ई रिक्शा व टेंपो संचालकों के कागजात की जांच कर उनसे विभाग द्वारा निर्गत प्रारूप पर ब्योरा भरवाया। टीम ने सभी को यातायात नियमों के तहत ही वाहनों का संचालन कराने का निर्देश देते हुए ई रिक्शा व टेंपो पर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जारी यूनिक आईडीकोड नंबर को अंकित कराया।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाने की पुलिस ने भी एसओ दद्दन सिंह की अगुवाई में कस्बे में संचालित ई रिक्शा व टेंपो की जांच कर थाना क्षेत्र का निर्धारित यूनिक आईडी कोड नंबर को उनके वाहनों पर अंकित कराया। एसओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा व टेंपो पर जो नंबर अंकित कराया गया है, उससे थाना क्षेत्र में चलने वाले वाहनों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें