फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच के युवक का बस्ती में फंदे से लटका मिला शव

Sun, 01 Dec 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र का युवक कुछ महीने पहले बस्ती जिले के आटा मिल में मजदूरी करने गया था। रविवार को उसका शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने बस्ती में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरौना के मजरा चौखड़िया गांव निवासी शिव शंकर (22) अपने बड़े भाई के साथ दो महीने पहले बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया खास के आटा मिल में मजदूरी करने गया था। पिता राधेश्याम ने वाल्टरगंज थाने में तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि शनिवार की रात मिल वालों ने सूचना दी कि उसके पुत्र ने अपने कमरे में ही फंदा लगाकर जान दे दी है। इस पर वे लोग रविवार को बस्ती पहुंचे और शव को घर ले आए। परिवारीजनों ने घटना की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें