फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल में जुआ खेलने के लिए बना लिया बाइक चोर गिरोह

Sun, 01 Dec 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा पुलिस द्वारा पकड़े गए ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य व बरामद बाइकें। 
विज्ञापन
बहराइच । नेपाल में जाकर कैसीनों में जुआ खेलने की ऐसी लत लगी कि बाइक चोरी करने का एक गिरोह ही बना लिया। रूपईडीहा पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को पकड़ा है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि यह नंबर प्लेट बदलकर नेपाल सीमा पार कर बाइकें बेचने का काम करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि रुपईडीहा थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने टीम के साथ गश्त के दौरान शनिवार सुबह बार्डर इलाके के आईसीपी रोड खुसली गांव मोड़ से अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में यह नवाबगंज थाना के अलीनगर खुर्द निवासी तौफीक उर्फ संजय, रमजान उर्फ सरदार और मोतीपुर थाना के चिरैधा रायबोझा निवासी निर्मल चौहान निकले।
पुलिस ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो पता लगा कि यह चोरी की बाइकों को नंबर प्लेट बदलकर नेपाल ले जाकर बेचने का काम करते है। उनकी निशानदेही पर नेपाल बॉर्डर स्थित पचपकड़ी गांव से चोरी की अन्य छह बाइकें बरामद की। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने यह बाइकें लखनऊ, श्रावस्ती और बहराइच जिले में अलग-अलग जगहों से चोरी किए है ऐसा पुलिस को पता लगा है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह पर तीन मामले पहले से ही दर्ज है। एसपी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


कैसीनो खेलने की लत से बने अपराधी
पुलिस ने जिन तीन बाइक चोरों को पकड़ा है। यह बाइक चोरी कर इसे बेचकर जो पैसा मिलता था उससे नेपाल जाकर कैसीनो में जुआ खेलते थे। एसपी वृंदा शुक्ला ने भी बताया कि पुलिस जांच में ऐसी बातें सामने आईं हैं। हालांकि कप्तान ने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों का लगातार नेपाल आना जाना व बार्डर इलाके में गतिविधियों की बात पुलिस को पता लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें