फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 4.94 करोड़ से संवरेगी मेडिकल कॉलेज की सूरत

Thu, 27 Feb 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच स्थित मेडिकल कालेज। 
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध महर्षि बालार्क चिकित्सालय का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। चिकित्सालय की जर्जर छतों की मरम्मत के साथ भवन की रंगाई-पोताई भी कराने का प्रस्ताव है। इसके लिए शासन ने 4.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


शहर स्थित जिला अस्पताल को साल 2019 में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ उससे संबद्ध कर दिया गया था। साथ ही इसका नाम महर्षि बालार्क चिकित्सालय रख दिया गया था। इसके पुराने भवन का निर्माण 1960 में हुआ था। इसका कुछ हिस्सा काफी जर्जर हो गया है। शासन ने चिकित्सालय के पुराने भवन की मरम्मत, रंग-रोगन व नवीनीकरण के लिए 493.94 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि बजट जारी हो गया है। जल्द ही रंग-रोगन व नवीनीकरण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें