फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मांगलिक समारोह में हमला, दो घायल, तीन पर केस

Thu, 27 Feb 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 रानीपुर थानाक्षेत्र में मारपीट में घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज। 
विज्ञापन
बहराइच। रानीपुर थाना के गोबरहा चौहानपुरवा गांव में मंगलवार की रात आयोजित तिलक समारोह में चार लोगों ने दो व्यक्तियों की जमकर पिटाई की। हमले में दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दशरथपुरवा गांव निवासी दुर्गेश (18), लुढ़की गांव निवासी निरहू (30) रानीपुर थाना के गोबरहा चौहानपुरवा तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी चार लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तिलक समारोह का निमंत्रण न देने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। इसके बाद चारों ने दुर्गेश व निरहू की जमकर पिटाई की। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्गेश की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें