फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एडीजी ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
अगैया में एसएसबी कैंप कार्यालय का निरीक्षण करतीं अपर महानिदेशक रेखा लोहानी।
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की अपर महानिदेशक रेखा लोहानी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचीं। उन्होंने 42वीं और 59वीं वाहिनी की तैयारियों का निरीक्षण किया। सीमा पर तैनात अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी निभाने का पाठ पढ़ाया। साथ ही सीमा प्रबंधन को लेकर नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर साझा रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन


42वीं वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट गिरीश चंद पांडेय और कैलाश चंद्र रमोला ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने 42वीं और 59वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों के साथ संयुक्त सम्मेलन कर सीमा सुरक्षा, परिचालन व्यवस्था, उपलब्धियों और सेवा संबंधी समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रत्येक जवान को हर समय सजग रहना होगा।

निरीक्षण के दौरान अपर महानिदेशक ने रुपईडीहा स्थित सीमा चौकी (बीओपी), एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) और कस्टम परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर तैनात अधिकारियों से निगरानी व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण और समन्वय तंत्र की जानकारी प्राप्त की। दौरे के दौरान नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा, सूचना आदान-प्रदान और संयुक्त समन्वय को मजबूत करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर डीआईजी लखीमपुर फ्रंटियर वी. विक्रमण, उप महानिरीक्षक राजेश ठाकुर (लखनऊ) सहित एसएसबी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें