फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मानपुरवा में संक्रामक बीमारी की चपेट में ग्रामीण

विज्ञापन
मानपुरवा में संक्रामक रोगियों को दवा वितरित करतीं स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
बहराइच। थाना दरगाह के मानपुरवा गांव में पिछले डेढ़ महीने से ग्रामीण संक्रामक बीमारी से परेशान हैं। गांव में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक बुखार, शरीर पर छाले, उल्टी-दस्त और खुजली से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान चार वर्षीय बच्चे व एक युवक की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी से मौत होने की पुष्टि नहीं की है। विभाग ने गांव में मेडिकल टीम भेजकर बीमार लोगों की जांच और दवा वितरण शुरू कराया है। टीम को बच्चों समेत 14 लोग बीमार मिले हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव में लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे संक्रमण तेजी से बढ़ा है। लोगों का कहना है कि करीब 40 दिन पहले चार वर्षीय शमशाद की मौत हुई थी, जबकि छह जुलाई को 21 वर्षीय सलमान ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। कई परिवारों के बच्चे व अन्य सदस्य अभी भी बुखार व त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। चित्तौरा सीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर सर्वे किया है। मेडिकल टीम ने बीमार लोगों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित की हैं और साफ-सफाई के साथ शुद्ध पेयजल के उपयोग की सलाह दी है।
जांच में ये बच्चे बीमार मिले
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम ने जांच के दौरान फरमान (3 माह), गुलफाम (4 माह), चांदनी (6 वर्ष), आलिया (2 वर्ष), शिवांश (6 वर्ष), सिंदरी (4 वर्ष), सिफरा (2 माह), हैदर (1 माह), दिबा (3 वर्ष), इरशाद (5 माह), दिलशाद (6 माह), अयान (7 माह), अरीजा (5 वर्ष) और तमुर हसन (1 माह) सहित कई बच्चों को बीमार पाया। सभी को दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं और उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


नियमित निगरानी के निर्देश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराई गई है। बीमार बच्चों का उपचार शुरू कर दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। गांव में नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें