फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का तीन साल बढ़ा कार्यकाल

Wed, 29 May 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का तीन साल का कार्यकाल और बढ़ गया है। मंगलवार को शासन ने इसका फरमान जारी कर दिया। उन्होंने डेढ़ साल पहले प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुधार करने के कारण शासन ने तीन साल का कार्यकाल और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय को पांच साल पहले मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिला था। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद डॉ.प्रो.एके साहनी की प्राचार्य के पद पर तैनाती हुई। लेकिन उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई बेहतर परिणाम देखने को नहीं मिला। इसे देखते हुए शासन ने 25 नवंबर 2022 को डॉ.प्रो.संजय खत्री की तैनाती की। तैनाती के बाद से मरीजों की समस्याओं के लिए उन्होंने बड़ा प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें