फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्टीलगंज तालाब के आसपास से हटाए गए अस्थायी कब्जे

विज्ञापन
बहराइच के स्टीलगंज तालाब पर नगर पालिका द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के स्टीलगंज तालाब के सौंदर्यीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। टीम ने दुकानों के आगे सड़क और तालाब की तरफ बढ़ाए गए अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से हटा दिया।
विज्ञापन

प्रशासन ने दुकानदारों को मंगलवार दोपहर तक खुद अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। समय सीमा खत्म होने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नगर पालिका ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण में बाधा बन रहे कब्जे हटाए गए हैं।
विज्ञापन

तालाब के विकास पर करीब 1.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत तालाब और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित और विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें