फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए से संघर्ष कर किशोरी ने बचाई जान

Tue, 02 Dec 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सुजौली रेंज के गड़रियनपुरवा में तेंदुए के हमले में घायल किशोरी। -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में सोमवार दोपहर हल्दी के खेत में बकरियां चराने गई किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किशोरी ने संघर्ष कर अपनी जान बचाई। हमले में जख्मी किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



घायल किशोरी रोशनी (16) गड़रियनपुरवा की निवासी है। सोमवार दोपहर वह खेत में बकरियों के साथ थी, तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। किशोरी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया। किशोरी की चीख सुनकर गांव के लोग हांका लगाते हुए दौड़े, शोर सुनते ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन संघर्ष में रोशनी जख्मी हो गई।


परिजनों और ग्रामीणों ने जख्मी किशोरी को पीएचसी सुजौली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सीएचसी मोतीपुर रेफर किया।


वन दरोगा अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास घूम रहा है और उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें