फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किशोरी की मौत, मां-बेटे घायल

Thu, 30 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजनगर गांव निवासी एक परिवार सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर आयोजित होने वाले नौचंदी मेले में जियारत करने के लिए गुरुवार को सुबह घर से निकला। परिवार के तीनों सदस्य बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन


बाइक सवार लोग जब चरदा भट्ठे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटे घायल हो गए। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को ग्रामीणों ने कुछ दूर घेराबंदी कर पकड़ लिया। चालक मौके से भाग निकला, जबकि क्लीनर को पुलिस को सौंप दिया गया है। 

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के महाराजनगर गांव निवासी रियासत (28) पुत्र झब्बार अपनी मां साबिरा (47) व बहन नूरजहां (16) को बाइक पर बिठाकर सुबह सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर गुरुवार को आयोजित होने वाले नौचंदी मेले में जियारत करने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


बाइक सवार लोग जब चरदा ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, तभी बाबागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस दौरान पहिये के नीचे आने से नूरजहां की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रियासत और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना के बाद चालक ने वाहन समेत भागने की कोशिश की। इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रक को 500 मीटर की दूरी पर मोड़ पर रोक लिया। चालक चकमा देकर फरार हो गया। जबकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और क्लीनर को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मृतका के भाई रियासत की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें