फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में किशोर की मौत, 11 घायल

Sat, 21 Feb 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में घायलों का चल रहा इलाज।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर/शिवपुर। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कुंडासर पुलिस चौकी से आगे बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू नेपाली ऑयल टैंकर ने पहले गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और फिर डीजे लदी पिकअप को टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में कैसरगंज के कपूरपुर निवासी सत्यप्रकाश पांडे (15), विशाल (18), मोहम्मद खालिद (22) और साहिद (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सत्यप्रकाश की मौत हो गई। अन्य तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने टैंकर व अन्य वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम पुसूपुरवा के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में गायघाट निवासी पिंटू, मोहित और रोहित घायल हो गए। पिंटू और रोहित के पैर में फ्रैक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सीएचसी शिवपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहीं शुक्रवार दोपहर नेपालगंज निवासी सावित्री सोनी (50) रिश्तेदारी से परिजनों के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। तिगड़ा मोड़ पर सड़क पर अचानक आए बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे सोनी के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

महसी तहसील के रमपुरवा हरदी निवासी प्रमेश (22) और विकास (23) बाइक से शुक्रवार दोपहर में बाजार जा रहे थे, जबकि महसी निवासी श्याम मनोहर (45) अपने बेटे सुभाष (22) के साथ निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


हरदी क्षेत्र में चांदपारा मोड़ के निकट एक अनियंत्रित कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें