फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां ने भेड़िये के जबड़े से बेटे को छीन लिया

Sat, 21 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
लोनियनपुरवा गांव में भेड़िये के हमले       में जख्मी आदित्य।   -संवाद
विज्ञापन
बौंडी। ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा लोनियनपुरवा गांव में शुक्रवार शाम आंगन में खेल रहे दुधमुंहे पर भेड़िये ने हमला कर दिया। मां ने साहस दिखाते हुए बेटे को उसके जबड़े से छुड़ा लिया। बच्चे के चेहरे पर भेड़िये के दांतों के गहरे जख्म हो गए हैं। परिजनों ने आनन-फानन उसे सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के लोनियनपुरवा निवासी अनिल कुमार चौहान का पुत्र आदित्य (2) शुक्रवार शाम आंगन में खेल रहा था। उसकी मां पास ही चूल्हे पर खाना बना रही थी।

उसी दौरान भेड़िया दबे पांव घर में घुस आया और बच्चे को जबड़े में दबोचकर भागने लगा। बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनकर मां दौड़ी और शोर मचाते हुए भेड़िये से भिड़ गई। संघर्ष के बाद बच्चे को उसके जबड़े से छुड़ा लिया।
विज्ञापन



शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े, इसके बाद भेड़िया अंधेरे का लाभ उठाकर पास के खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर हांका भी लगाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


वन क्षेत्राधिकारी ओंकार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। घायल बच्चे का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें