फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ में दौड़े करंट से किशोर की गई जान

विज्ञापन
मृतक बालक की फाइल फोटो। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। रमपुरवा गांव में मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में लगे कटीले तार में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना पुलिस व परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारीजन घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर के पिता की तहरीर पर खेत मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में मवेशी से फसल को बचाने के लिए किसान अपने खेत में चारों ओर कटीले तार का जाल बिछाए हुए है। जिससे मवेशी खेत में घुसकर फसल को नुकसान न पहुंचा सके। गांव निवासी एक किसान ने खेत में लगाए कटीले तार में करंट दौड़ा रखा था। शनिवार की देर शाम गांव निवासी अशोक कुमार (14) पुत्र विशुन शौंच के लिए खेत की ओर गया।
जानकारी न होने के कारण किशोर का हाथ तार में छू हो गया। करंट दौड़ने के कारण वह तार की चपेट में आ गया और जब तक कोई कुछ समझ पाता। तब तक किशोर की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। किशोर की चीख सुनकर आसपास काम कर रहे किसान दौड़े, लेकिन जब तक पहुंचे, तब तक वह दम तोड़ चुका था। किसानों ने घटना की जानकारी परिवारीजनों व पुलिस को दी। सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवारीजन में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घर का छोटा बेटा था अशोक
विशुन के अशोक कुमार (14) के अलावा अतुल (20), जवाहरलाल (17) व एक बेटी भी है। जिसकी शादी हो चुकी है। मृतक किशोर अपने घर का छोटा बेटा था। किशोर की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।
मक्के के खेत में तार के सहारे दौड़ाया गया था करंट
थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव निवासी रामकुमार अपने मक्के के खेत में चारों ओर कटीला तार लगाए गए हैं और उसमें वह करंट दौड़ाए था। जिसकी चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। किशोर के पिता की तहरीर पर रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें