फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 10 माह की बच्ची से पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म

Tue, 04 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के एक गांव सोमवार की देरशाम 10 माह बच्ची से पड़ोस के 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने पर उसकी मां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। पीड़ित बच्ची को संयुक्त चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला शाम को घर के आंगन में 10 माह की बच्ची के साथ लेटी हुई थी। इस बीच गर्मी अधिक होने के कारण वह बेटी को चारपाई पर छोड़कर नहाने चली गई। इस दौरान पहुंचे पड़ोस में रहने वाला किशोर वहां पहुंच गया और उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने पर उसकी मां मौके पर पहुंची तो किशोर भाग गया।
परिजनों ने मासूम की हालत गंभीर देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ भरत पासवान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एएसपी ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से बिगड़ रहे किशोर
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के परामर्शदाता जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों में मोबाइल के बढ़ते उपयोग से इस तरह की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल रहा है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को मोबाइल का प्रयोग कम से कम करने दें। साथ ही वह मोबाइल पर क्या देख रहे हैं इसकी निगरानी करते रहे। बच्चों को शिक्षण कार्य के साथ ही खेल व अन्य गतिविधियों की तरफ व्यस्त रखें, जिससे उन्हें दूसरी चीजों को सोचने का अवसर न मिले। अभिभावक नियमित बच्चों से बात करें और उन्हें अच्छी चीजों के प्रति प्रेरित करें। क्योंकि माता पिता से बेहतर काउंसिलिंग बच्चों की कोई नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें