फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम करती रही गश्त, तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के अंतर्गत झाला बख्शीपुरवा गांव में पहुंचे तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग की दो टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। लेकिन वनकर्मियों के गश्त के दौरान ही तेंदुए नेे भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। तेंदुए ने एक भेड़ को निवाला बना लिया। क्षेत्र में वनकर्मियों की मौजूदगी में हमला होने से ग्रामीणों ने सवाल उठाए है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत झाला बख्शीपुरवा गांव में दो दिन पूर्व तेंदुए आ गए थे। तेंदुओं ने गांव में जमकर उत्पात मचाया था। वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए खाबड़ व जाल लगाया था। लगभग एक किलोमीटर की परिधि में सरसों व गन्ने के खेत को जाल सेे घेरा गया। लेकिन तेंदुए वन विभाग की पकड़ में नहीं आए।
डीएफओ जीपी सिंह के मुताबिक तेंदुए खेतों से होकर जंगल में चले गए हैं। तेंदुओं की तलाश में वन विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं। शनिवार की शाम झाला के चकैया गांव निवासी पैकरमा पुत्र ढोढ़े पाल भेड़ों को चराकर घर ला रहा था। इसी दौरान शाम को करीब छह बजे गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने भेड़ों पर हमला कर दिया। तेंदुए ने एक भेड़ को निवाला बना लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेंद्र मौर्या और ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है, फिर भी तेंदुए खेतों से निकलकर लगातार हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि तेंदुओं के आसपास के खेतों में डटे रहने की उम्मीद है। तेंदुओं के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीणों की सुरक्षा का पूरा ख्याल
मोतीपुर रेंज के पृथ्वीपुरवा में डिप्टी रेंजर महेंद्र मौर्या व बख्शीपुरवा गांव में फारेस्टर टीपीएन सिंह की अगुवाई में टीम निरंतर गश्त कर रही है। तेंदुए जंगल की ओर चले गए हैं। हो सकता है कि तेंदुआ जंगल से पुन: वापस आ गया हो, लेकिन ग्रामीणों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

- जीपी सिंह डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें