फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शिक्षकों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सौगात

विज्ञापन
कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत डेमो कार्ड वितरित करते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के साथ अब माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के कार्मिकों तथा रसोइयों को पांच लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से योजना का शुभारंभ किया, जिसका जनपद बहराइच में भी भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उत्थान ऑडिटोरियम में हुआ, यहां उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विधायक सुभाष त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, शिक्षा और सामाजिक समरसता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।मुख्यमंत्री के वाराणसी से प्रसारित संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन


अतिथियों ने इस योजना को शिक्षा परिवार के लिए सरकार का ऐतिहासिक और संवेदनशील निर्णय बताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, केजीबीवी कार्मिकों और रसोइयों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में 200 से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, केजीबीवी कार्मिक, रसोइये और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही जनपद की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में भी मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण कर योजना की जानकारी दी गई।
लाभार्थियों को दिए पांच लाख के डेमो चेक
बौंडी। तेजवापुर ब्लॉक सभागार में कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के शुभारंभ का मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय और महसी एसडीएम प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को पांच लाख के कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रतीकात्मक (डेमो) चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव, जीआईसी रमपुरवा के प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष आनंद पाठक, शिवम मिश्रा, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें