फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक की वाहन से कुचलकर मौत

विज्ञापन
शिक्षक एसके चौहान।
विज्ञापन
हुजूरपुर/विशेश्वरगंज। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक निजी विद्यालय के शिक्षक और एक बालिका की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


रानीपुर थाना के निवासी सुरेंद्र कुमार चौहान (45) क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। मंगलवार सुबह रोज की तरह सैर के लिए निकले थे। प्रेमी दास कुट्टी के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आए गए। वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

उधर, पयागपुर थाना के ग्राम झाला तरहर में सोमवार रात सड़क किनारे खड़ी शिवानी (8) को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। इससे बालिका कई फीट दूर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इसी थाना के बेलवा पदुम गांव निवासी सुरेश तिवारी (40) पत्नी कांति देवी (35) के साथ मंगलवार सुबह बाइक से कहीं जा रहे थे। पयागपुर-इकौना मार्ग पर उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बाइक सवार दंपती ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें