फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज सांसद करेंगे आरओबी का लोकार्पण

विज्ञापन
गोंडा मार्ग पर बने ओवरब्रिज का आज होगा उद्घाटन।
विज्ञापन
बहराइच। डिगिहा से गोंडा रोड जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के ऊपर बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण बुधवार को सुबह नौ बजे भाजपा सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड करेंगे। इसके लिए आमंत्रण पत्र का वितरण कराया जा चुका है। भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला ने बताया कि लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा सांसद डॉ. गोंड होंगे। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय नगर विधायक अनुपमा जायसवाल व पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल भी मौजूद रहेंगे। 26 करोड़ से बने इस ओवरब्रिज की लंबाई 672 मीटर है। इसके चालू हो जाने से डिगिहा से चुंगी नाका के बीच रहने वाले परिवारों तथा गोंडा व बलरामपुर रोड से आने वाले वाहनों को छावनी चौराहा तथा डिगिहा जाने में आसानी होगी। इससे वाहनों का डायवर्जन भी होगा। इस पुल के चालू होने का लोगों को काफी समय से इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें