फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को पढ़ाया यातायात का पाठ, दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यातायात माह को सफल बनाने के लिए छात्राओं व आमजन को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया गया। छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। राहगीरों को यातायात के नियमों का पंपलेट वितरित किया गया। बाइक पर तीन लोग सवारी न करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज अनिल तिवारी ने बताया महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं को बताया गया कि वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसे टोक कर नियम के बारे में जरूर बताएं।
ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि टैक्सी स्टैंड संचालकों को बताया गया कि वह अपने स्टैंड से गाड़ी का संचालन करें। डिगिहा तिराहे से लेकर पानीटंकी चौराहे तक सभी लोगों को पंपलेट बांटकर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें