फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं को पतियों ने दिया तीन तलाक, दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा क्षेत्र निवासी दो महिलाओं को उनके पतियों ने तीन तलाक दे दिया है। दोनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना अंतर्गत बनकटवा गढ़ौली गांव निवासी नाजमा पुत्री हसन अली का विवाह कोतवाली नानपारा के मोहम्मद खुर्द निवासी मुबारक खां के साथ हुआ था। नाजमा के एक लड़की और एक लड़का भी है।
नाजमा का कहना है कि मुबारक ने उसे 10 मई को तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया था। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी बरुला पुत्री ताहिर ने भी थाने में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की तहरीर दी है।
विज्ञापन

उसका कहना है कि उसका निकाह अंसार अली के साथ हुआ था। दहेज न दे पाने के कारण उसे पति ने तलाक दे दिया। दूसरी शादी करने का भी प्रयास किया गया है। उसका कहना है कि ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें