रविवार को आसमान में छाए काले बादल।
- फोटो : रविवार को आसमान में छाए काले बादल।
बहराइच। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार शाम झमाझम बारिश के बाद रविवार सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान में फिर बादल छा गए। लोगों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर में तेज हवाओं के कारण बादल चले गए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए बहराइच समेत आसपास के जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक, मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। हवा की गति 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।