फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
छाया। - फोटो : छाया।
विज्ञापन
शिवपुर। पटना घुसियारी गांव निवासी एक विवाहिता का शव रविवार सुबह घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। पड़ोसियों के मुताबिक, शनिवार को मृतका का उसकी सास व दो ननदों से किसी बात पर विवाद हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी छाया देवी (26) का विवाह पांच वर्ष पूर्व कृतमान सिंह के साथ हुआ था। पति व देवर गाजियाबाद में रहकर काम करते हैं। छाया का एक चार वर्षीय बेटा भी है। छाया ससुराल में सास व दो ननदों के साथ रहती थीं। शनिवार को किसी बात को लेकर सास व ननदों से विवाद हो गया। देर रात सभी अपने-अपने कमरों में जाकर सो गए। रविवार सुबह छाया के बेटे आरव ने उनका शव घर में फंदे से लटकता देखा। थाना प्रभारी खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें