फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सुल्तान इलेवन ने केडीसी क्लब को तीन रन से हराया

Mon, 16 Nov 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
शहर के केडीसी मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज (केडीसी) के मैदान पर रविवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और सुल्तान इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुल्तान इलेवन ने केडीसी क्लब को तीन रन से हरा दिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान इलेवन ने 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 187 रन बनाए। जीशान ने 42, शाह हैदर ने 36 और रुद्राक्ष ने 31 रन बनाए। केडीसी की ओर से नवीन प्रताप ने चार और शानू ने दो विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्लब की टीम ने पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। आयुष चित्रांश ने 54 और तुषार शाह ने नाबाद 53 रन की पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से तीन रन दूर रह गई। सुल्तान इलेवन की ओर से सुल्तान ने तीन विकेट लिए, जबकि दानिश और प्रदीप को एक-एक विकेट मिला। शानदार प्रदर्शन के लिए सुल्तान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें