बहराइच के केडीसी में एलएलबी की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
बहराइच। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा सोमवार को भीषण तपिश के बीच हुई। इस परीक्षा के साथ किसान पीजी कॉलेज के भी विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। तपिश का आलम यह था कि कई परीक्षार्थियों ने शर्ट उतारकर परीक्षा दी।
परीक्षा प्रभारी प्रो. उस्मान ने बताया कि सोमवार को एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम, एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम, बीए छठे सेमेस्टर, बीए चतुर्थ सेमेस्टर तथा एमए व एमएससी वनस्पति विज्ञान के परीक्षार्थी शामिल हुए। चार पालियों की परीक्षा में 682 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, 12 अनुपस्थित रहे। इस बीच कॉलेज के कक्ष संख्या 23 में गर्मी के कारण तीन परीक्षार्थी शर्ट उतारकर परीक्षा देते दिखे।