फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। सीतापुर मार्ग स्थित बेड़नापुर बाजार में रविवार देर रात एक रोडवेज बस से बाइक सवार को टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैसरगंज थाना क्षेत्र के कुड़ौनी निवासी अंकित कुमार (27) रविवार रात दस बजे बाइक से नगर मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीतापुर से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस से अंकित की बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें