शिवपुर के राम प्यारे शिव शंकर इंटर कालेज में आयोजित किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को संबोधित करते अ?
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। शिवपुर में स्थित रामप्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। इस दौरान हुई प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता मेें छात्र-छात्राओें ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विकास खंड शिवपुर के कस्बे में स्थित रामप्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गजेंद्र मणि मिश्र एवं अधीक्षक डॉ. नलिन राजा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अर्श काउंसलर करुनाकर ने सभी किशोर व किशोरियों को स्वास्थ्य संबधी जानकारी दी। आरबीएस के चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने पोषण संबंधी व जीवन शैली में हो रहे परिवर्तन पर चर्चा की। सभी बच्चों की हीमोग्लोबिन की जांच एलटी राजेंद्र तिवारी, एएनएम आरजू एवं आकांक्षा ने की।
डेंटल हैजेनिस्ट ओपी वर्मा ने दांतों की साफ-सफाई के बारे में बताया। अर्जुन, कमलावती और शीलम वर्मा ने सभी बच्चों की लंबाई एवं वजन लेकर रजिस्ट्रेशन किया। इस दौरान निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालेे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जगदंबा, कमलेश, सुभाष, आनंद, सुनीता जायसवाल, सोनी जायसवाल आदि मौजूद रहे।