फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक के लिए छात्रों ने लूटी थी कार

विज्ञापन
बहराइच : कैसरगंज पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी और बरामद वाहन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज में चालक पर हमला करके कार लूट की वारदात तीन छात्रों ने अंजाम दी थी। स्वाट व पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लूटी गई कार के साथ ही चोरी की पांच बाइक भी बरामद की हैं। तीनों छात्रों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदातें अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। वारदात के खुलासे पर एसपी ने स्वाट व कैसरगंज पुलिस को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी शुभम सिंह की टाटा अल्ट्रॉज कार तीन लोगों ने गोंडा जाने के लिए ऑनलाइन बुक कराई थी। रविवार रात आठ बजे तीनों लोग कार में सवार होकर लखनऊ से गोंडा रवाना हुए। जरवल रोड पहुंचने पर तीनों लोगों ने कार को जबरन बहराइच की ओर मुड़वा दिया। कैसरगंज के बढ़ौली स्थित एफसीआई गोदाम के पास पहुंचने पर तीनों लोगों ने चालक पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद कार व चालक का मोबाइल फोन लूटकर भाग गए थे।
एसपी ने घटना के खुलासे के लिए कैसरगंज कोतवाल संजय गुप्ता को निर्देश दिया था और सहयोग के लिए स्वाट टीम को लगाया था। मंगलवार रात कैसरगंज कोतवाल पुलिस टीम के साथ हुजूरपुर रोड पर बरुआघाट चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कार सवार कुछ संदिग्ध लोग रोकने पर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार सवार तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने रविवार रात कैसरगंज में कार लूटने की वारदात अंजाम देना स्वीकार किया। तीनों बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक भी बरामद हुईं।
विज्ञापन

एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शिवम सिंह निवासी काकारी कोट थाना सुजौली, विपिन मिश्र निवासी ग्राम बमियारी थाना फखरपुर व जीतू भास्कर निवासी घसियारीपुरा चुंगी नाका देहात कोतवाली को जेल भेजा गया है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। तीनों छात्र प्रतिष्ठित परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों ने कई वारदातें अंजाम दी हैं। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है।
कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि लूटी गई कार की नंबर प्लेट बदलकर तीनों बदमाश उसे बेचने जा रहे थे मगर वाहन चेकिंग के दौरान तीनों पकड़ लिए गए। तीनों बदमाश लूट की वारदात के बाद से फखरपुर थाना क्षेत्र के बमियारी गांव में शरण लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें