फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों व शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हैदराबाद में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद जलाकर की गई हत्या के विरोध में मंगलवार को छात्रों और शिवसैनिकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला संयोजक मोहम्मद सुफियान व सह संयोजक राकेश पटेल की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। सभी ने हैदराबाद में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या पर विरोध जताते हुए हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
छात्रों ने कहा कि नाबालिग अपराधी की आयु सीमा 18 से घटाकर 15 की जाए। जिस जिले में ऐसी घटना हो, वहां के डीएम और एसपी को तत्काल निलंबित किया जाए। प्रदर्शन के बाद पांच सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस दौरान अतुल चौधरी, रिजवान खान, विपुल सिंह, प्रणव श्रीवास्तव, आराधना श्रीवास्तव, दीप्ति, हर्षिता, सतेंद्र वर्मा, संदीप वर्मा, अजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर शिवसेना के जिला प्रमुख मनोज सिंह की अगुवाई में शिवसैनिकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान हैदराबाद की वारदात की निंदा करते हुए शिवसैनिकों ने महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए विशेष सुरक्षा एजेंसी का गठन करने की मांग की।
इसके अलावा हर जिले में पांच फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने, विवेचना निस्तारण के लिए समय सीमा तय करने, खाली पड़े जजों के पदों को भरने और महिला चिकित्सक के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अनिल तिवारी, अभिषेक गुप्ता, बृजभूषण रस्तोगी, अभय शर्मा, आशीष कश्यप, विपिन तिवारी, हरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें