फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के निलंबन से भड़के छात्र व अभिभावक

विज्ञापन
तेजवापुर विकास खंड के सरसठ बेटौरा में शिक्षक के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र व अभिभाव? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। प्राथमिक विद्यालय सरसठ बेटौरा में तैनात शिक्षक को दो दिन पूर्व बीएसए ने निलंबित कर दिया था। इसके विरोध में रविवार को छात्रों व अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया। सभी ने शिक्षक के निलंबन को गलत ठहराते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। बीएसए ने ग्रामीणों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विकास खंड तेजवापुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सरसठ बेटौरा में सहायक अध्यापक अवधेश कुमार झा की तैनाती है। शुक्रवार को शिक्षण कार्य में लापरवाही के बाद सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया था। इससे छात्रों व अभिभावकों में आक्रोश है। छात्रों व अभिभावकों ने रविवार को स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया।
अभिभावक जमाल अहमद, सूबेदार यादव, तिलकराम आदि ने कहा कि शिक्षक पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। वह समय से विद्यालय पहुंचने के साथ ही अन्य कार्यों को भी ठीक तरीके से संचालित कर रहे हैं। छात्र अमित, ललित, सुमित, शिवानी, राहुल, सुशील आदि ने भी निलंबन वापस न होने पर स्कूल नहीं आने की चेतावनी दी है। इस बारे में बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों के शिकायत की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें